A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बिहार में बंपर भर्ती, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों के लिए आवेदन शुरू, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

बिहार में बंपर भर्ती, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों के लिए आवेदन शुरू, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

बिहार में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

बिहार में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE बिहार में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती (सांकेतिक फोटो)

बिहार में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बिहार में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 मई 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। ध्यान रहे कि उम्मीदवार 26 मई शाम 6 बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं। 

अब सावाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर के जानते हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • एज लिमिट: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। हर एक कैटेगरी के लिए मेक्सिमम एज लिमिट अलग-अलग है। 
  • शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक नर्सिंग के साथ सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ (सीसीएच) या जनरल नर्स एंड मिडवाइफ्री (जीएनएम) कोर्स किया होना चाहिए अथवा उम्मीदवार ने बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक नर्सिंग के साथ सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ (सीसीएच) में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
  • संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ठ
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'नोटिस बोर्ड' सेक्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब उम्मीदवार इसमें एडवरटाइजमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
  • इसके बाद अपने फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसका पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।  

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले कम से कम एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।

ये भी पढें- 

NEET UG 2025: कब जारी होगी आंसर-की, इस तारीख को जारी होगा परिणाम

Latest Education News