बिहार के स्वास्थ्य विभाग में खुला नौकरियों का पिटारा, निकली बंपर भर्ती; यहां पढ़ें डिटेल
बिहार के स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती से संबंधित जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।
अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होगी। बिहार के स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in/recruitment पर जाकर अप्लाई कर दें। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही अपने आवेदन के जमा कर दें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है उनमें- विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (रेडियोलॉजी), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (मनोचिकित्सक), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (फिजिशियन), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (पैथोलॉजी), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (बाल रोग), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (हड्डी रोग), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (नेत्र रोग), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सूक्ष्म जीव विज्ञान), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (स्त्री रोग), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (जनरल सर्जन), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (ईएनटी), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (त्वचा रोग), विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (एनेस्थेटिस्ट), X-Ray टेक्नीशियन, E C G टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन के पद शामिल हैं।
क्या है आवेदन करने की मिनिमम एज लिमिट?
- X-Ray टेक्नीशियन, E C G टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदीवरों की मिनिमम एज 18 वर्ष होनी चाहिए।
- स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर(विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in/recruitment पर जाना होगा। ट
- इसके बाद उम्मीदवारों को जिस पद के लिए अप्लाई करना हो उससे संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- फॉर्म को सबमट करें और फीस की भुगतान करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
ये भी पढ़ें- गैस सिलेंडर पर यूं ही नहीं लिखा होता नंबर कोड, बेहद जरूरी होता है अर्थ
