A
Hindi News एजुकेशन सरकारी नौकरी BPSC सिविल जज भर्ती के लिए चल रहे आवेदन, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? जानें

BPSC सिविल जज भर्ती के लिए चल रहे आवेदन, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? जानें

BPSC सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बिहार लोक सेवा आयोगी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेजन करने की लास्ट डेट 18 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस से अवगत हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। 

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेसे में तीन चरण शामिल हैं। इसमें प्रीलिम्स परीक्षा, मेन परीक्षा और फिर इंटरव्यू शामिल है। नियुक्ति हेतु चयन, लिखित (मुख्य) परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा। 

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

आवेदन करने की आयु सीमा? 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु सीमा 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। 

आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता?

  • BPSC सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय / संस्थान से विधि ग्रेजुएट(बैचलर ऑफ लॉ) या इसके समकक्ष होना चाहिए। 
  • साथ ही अभ्यर्थी को विज्ञापन की तिथि को कम से कम तीन वर्षों का बार में विधि व्यवसायी के कार्य का अनुभव होना चाहिए। कार्य के वर्षों की संख्या संबंधित राज्य बार काउंसिल में उनके औपबंधिक नामांकन /पंजीकरण की तिथि से गणना की जायेगी।

ये भी पढ़ें- 

UPSSSC लेखपाल PET का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Latest Education News