1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. हिंदी ऑफिसर के पद पर IBPS ने निकाली भर्ती, जानें कितनी होती है सैलरी

हिंदी ऑफिसर के पद पर IBPS ने निकाली भर्ती, जानें कितनी होती है सैलरी

IBPS ने हिंदी ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसमें चयनित होने पर कितनी सैलरी मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी IBPS ने हिंदी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इसमें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।

कितनी सैलरी मिलेगी?

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, सेलेक्टेड उम्मीदवार को 44900 रुपये(बेसिक) सैलरी मिलेगी। वहीं एनुअल सीटीसी 16.81 लाख रुपये(approx)।  

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की मिनिमम एज 23 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एज 23 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

Latest Education News