1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. अगर आपने दिया है जेईई मेन एग्जाम तो बन सकते हैं इंडियन आर्मी में ऑफिसर, निकली है भर्ती; पढ़ें यहां कंप्लीट डिटेल

अगर आपने दिया है जेईई मेन एग्जाम तो बन सकते हैं इंडियन आर्मी में ऑफिसर, निकली है भर्ती; पढ़ें यहां कंप्लीट डिटेल

इंडियन आर्मी में टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए पात्रता समेत अन्य जरूरी विवरण को जानते हैं।

इंडियन आर्मी भर्ती- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) इंडियन आर्मी भर्ती

अगर आप भारतीय सेना में नौकरी करने के इच्छुक हैं और 12वीं(PCM- फिजिक्स, कमेसिट्री, मैथ्स) पास हैं व जेई मेन की परीक्षा में शामिल हुए हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-54) के तहत युवाओं के लिए भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जून है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इसके तहत योग्य उम्मीदवारों को कमिशंड ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा। यह कमीशन स्थाई रूप से  होगा। हालांकि, इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुषों को ही कमीशन किया जाएगा। 

क्या है आवेदन करने की योग्यता? 

  • उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक या नेपाल का नागरिक होना चाहिए। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिजिक्स, कमेसिट्री, मैथ्स विषय के साथ मिनिमम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा में शामिल हुए होने चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 16½ से लेकर 19½ तक होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवार की मिनिमम आयु 16½ और अधिकतम आयु 19½ होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

सेलेक्शन प्रेसेस?

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 5 चरणों में किया जाएगा। इनमें- 
  • सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 
  • इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
  • अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों को NDA जैसी कठोर लेकिन प्रतिष्ठित ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें भारतीय सेना में परमानेंट कमीशन (Permanent Commission) प्रदान किया जाएगा। 

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदावर फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

Latest Education News