A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. उत्तर प्रदेश में लेक्चरर भर्ती, 1400 से अधिक वैकेंसी, जान लें सेलेक्शन प्रोसेस

उत्तर प्रदेश में लेक्चरर भर्ती, 1400 से अधिक वैकेंसी, जान लें सेलेक्शन प्रोसेस

उत्तर प्रदेश में लेक्चरर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित जरूरी डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप टीचिंग लाइन में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश में लेक्चरर भर्ती निकली है। लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लेक्चरर  राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1471 पदों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • मेल लेक्चरर- 777 पद
  • फीमेल लेक्चरर- 694 पद

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में पहले फेज प्रारंभिक परीक्षा है। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार दूसरे फेज में कदम रखेंगे या शामिल होंगे जो कि मुख्य लिखित परीक्षा परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

कैसे करें अप्लाई 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

Latest Education News