A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई

Sarkari Naukri: फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई

Forest Department Recruitment: सरकारी नौकरी करने की खोज में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में 2000 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

Mahasrashtra Forest Department Recruitment: सरकारी नौकरी करने की खोज में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। महाराष्ट्र में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट mahaforest.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं।  कैंडिडेट्स को बता दें कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 जून 2023 है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए 2000 से ज्यादा पदों को योग्य कैंडिडेट्स के जरिए भरा जाएगा। इनमें- 

  • अकाउंटेंट- 129
  • सर्वेयर- 86
  • फॉरेस्ट गार्ड- 2138
  • स्टेनोग्राफर(HG)-13
  • स्टेनोग्राफर (LG)-23
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 8
  • सीनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट (ग्रुप सी)- 5
  • जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट (ग्रुप सी)-15

सेलेक्शन प्रोसेस और शैक्षिक योग्यता

महारष्ट्र वन विभाग में निकली इस भर्ती में कैंडिडेट्स का सेलेक्शन रिटन टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। विभिन्न पदों पर निकली इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता भी अलग-अलग है। इस संबंध में ज्यादा विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

आयु सीमा

महारष्ट्र वन विभाग में निकली इन विभिन्न पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 35 वर्ष होनी चाहिए। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद महाराष्ट्र फॉरेस्ट गॉर्ड भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अप्लाई फॉर द पोस्ट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और सबमिट करें। 
  • आखिरी में इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट ले लें।  

ये भी पढ़ें: एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां नहीं है प्लेटफॉर्म नंबर 1, सीधे दूसरे से होती है शुरुआत
 

 

Latest Education News