पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सूबेदारों की भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकारी नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। मध्य प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुरू कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, आवेदन में संशोधन करने के लिए करेक्शन विंडो को 15 नवंबर तक खोला जाएगा, इसके बाद यह विंडो बंद हो जाएगी।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 500 पदों को भरा जाएगा। इनमें-
- सूबेदार पद के लिए 28 रिक्तियां
- सब इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी विशेष सशस्त्र बल) पद के लिए 95 रिक्तियां
- सब इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी विशेष सशस्त्र बल के अलावा) पद के लिए 377 रिक्तियां
वेतनमान
सभी पदों का वेतनमान लेवल 9: 36200-114800 है।
कब होगी परीक्षा?
बोर्ड 9 जनवरी, 2026 को दो पालियों में भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा - पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे समाप्त होगी।
ये भी पढ़ें-
UPSSSC ने जारी किया क्वार्टरली परीक्षा 2025-26 कैलेंडर, पढ़ें यहां पूरी डिटेल