1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. अब इस तारीख तक कर सकते हैं RRB टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन, आगे बढ़ी आखिरी तारीख

अब इस तारीख तक कर सकते हैं RRB टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन, आगे बढ़ी आखिरी तारीख

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। नीचे खबर में उम्मीदवार संबंधित विवरण पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप भी रेलवे में निकली टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस संबंधि एक आधिकारिक नोटिस को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब 7 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

रिक्ति विवरण 

भर्ती अधिसूचना से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 6,238 रिक्तियों को भरना है। टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए 183 रिक्तियों और तकनीशियन ग्रेड III के लिए लगभग 6,055 रिक्तियों भरा जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

सेलेक्ट होने पर टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए प्रारंभिक वेतन 29,200 रुपये मिलेंगे, जबकि तकनीशियन ग्रेड III पदों के लिए प्रारंभिक वेतन 19,900 रुपये है।

पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया

  • टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पदों के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी भी संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है। टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए, उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन या SSLC उत्तीर्ण होना चाहिए और उनके पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा अनुमोदित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • 1 जुलाई 2025 तक टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और एक मेडिकल टेस्ट शामिल है। उम्मीदवारों को इन चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
आवेदन शुल्क

आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जिसमें से 400 रुपये परीक्षा के बाद वापस कर दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और अन्य पात्र श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो परीक्षा के बाद पूरी तरह से वापस कर दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान आधिकारिक आवेदन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए। 

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

Latest Education News