A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने के लिए क्या होनी चाहिए उम्र

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने के लिए क्या होनी चाहिए उम्र

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु कितनी होनी चाहिए।

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती- India TV Hindi
Image Source : FILE पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती

अगर आप पुलिस में नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब पुलिस में कांस्टबल पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके अप्लाई करने की आखिरी तारीख 13 मार्च 2025 है, उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

अब सवाल आता है कि इसके लिए अप्लाई करने की आयु सीमा क्या है? अगर आप इस जानकारी से अनभिज्ञ हैं तो कोई बात नहीं,  आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

क्या है एज लिमिट?

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की मिनिमम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

क्या है शैक्षिक योग्यता?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1746पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-  

  • जिला पुलिस संवर्ग में कांस्टेबल: 1261 पद
  • सशस्त्र पुलिस संवर्ग में कांस्टेबल: 485 पद

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

दोनों संवर्गों में रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती एक सामान्य आवेदन पत्र (सीएएफ) और सामान्य कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद निर्दिष्ट योग्यता मापदंडों के साथ शारीरिक जांच परीक्षा (पीएसटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) होगी। चरण I या सीबीटी में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे और चरण II या पीएसटी और पीएमटी प्रकृति में अर्हक होंगे। चरण III में दस्तावेज़ जांच शामिल होगी।

ये भी पढ़ें- 

कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

Latest Education News