1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती, 3 हजार से ज्यादा वैकेंसी; जानें लें एलिजिबिलिटी

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती, 3 हजार से ज्यादा वैकेंसी; जानें लें एलिजिबिलिटी

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 मार्च है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

पुलिस में नौकरी खोज रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी क्या है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से आप सभी इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं। 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3298 पद भरें जाएंगे। इसमें- डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर में 2,522 वैकेंसी, आर्म्ड पुलिस कैडर में 776 वैकेंसी हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News