A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान ग्रुप डी भर्ती की 53000 से अधिक भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

राजस्थान ग्रुप डी भर्ती की 53000 से अधिक भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान में ग्रुप डी के पदों पर 53000 से अधिक भर्तियां निकाली गई हैं।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO सरकारी नौकरी

राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने आज ग्रुप डी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए जरिए 53749 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर आवेदन 19 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। पहले यह भर्ती 52453 निकाली गई थी, जिसमें 668 पदों को बढ़ा दिया गया। 

वैकेंसी डिटेल

  • राज्य सरकार के विभिन्न विभागों/अधीनस्थ कार्यालयों हेतु प्रशासनिक सुधार विभाग- 53121 पद
  • राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीनस- 34 पद
  • सरकारी सचिवालय से प्राप्त रिक्तियां- 594 पद

एलिजिबलिटी क्राइटेरिया

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी पास सर्टिफिकेट यानी कक्षा 10वीं पास सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए।
वहीं, आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष न्यूनतम और 40 वर्ष अधिकतम होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।

Direct Link

पे स्केल

इन पदों पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। वहीं, प्रोबेशन पीरिएड के दौरान राज्य सरकार के आदेशानुसार मासिक निश्चित पारिश्रमिक देय होगा।

एप्लीकेशन फीस

सामान्य वर्ग एवं क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए एक बार पंजीकरण हेतु आवेदन शुल्क 600/- रुपये है। राजस्थान के गैर-रासायनिक परत श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदकों तथा दिव्यांगजन आवेदकों के लिए शुल्क 400/- रुपये है।

चयन प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड ग्रुप डी के पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)/टैबलेट आधारित टेस्ट (टीबीटी)/ऑफलाइन (ओएमआर) आधारित परीक्षा 18 से 21 सितंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। यदि बोर्ड किसी भर्ती परीक्षा को एक से अधिक चरणों में आयोजित करता है, तो उसमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Notification
Addendum

ये भी पढ़ें:

CUET UG 2025 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल हो रही बंद, जानें कितनी देनी होगी फीस
IBPS SO Mains 2025 के रिजल्ट जारी, कैसे करना है स्कोरकार्ड डाउनलोड; अब आगे क्या होगी प्रक्रिया?

Latest Education News