A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान पटवारी भर्ती: बढ़ाई गई पदों की संख्या, संशोधित नोटिफिकेशन जारी; पढ़ें डिटेल

राजस्थान पटवारी भर्ती: बढ़ाई गई पदों की संख्या, संशोधित नोटिफिकेशन जारी; पढ़ें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती का संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए अब फिर से आवेदन प्रक्रिया 23 जून से शुरू होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

अगर आप राजस्थान में पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती का संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरु होने के बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेगा। अधिसूचना से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से 23 जून 2025 से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2025 तक चलेगी, जो इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे सभी इस तिथि तक या इससे पहले ही ऐसा कर दें। 

ऑनलाइन आवेदन में नये आवेदक, आवेदन की उक्त तिथि के दौरान भी संशोधन कर सकते हैं। अतिरिक्त ऐसे आवेदक जिन्होने पूर्व में आवेदन कर रखा है तथा नये आवेदक जो आवेदन में कुछ संशोधित करना चाहते है, आवेदन समाप्ति के बाद दिनांक 30 जून से 06 जुलाई 2025 रात 23.59 बजे तक आवेदन में संशोधन कर सकते है।

रिक्तियों की संख्या 

जारी संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार, 1685 पदों को बढ़ाया गया है। अब इसके बाद पदों की कुल संख्या 3705 हो गई है। 

आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिम एज 18 वर्ष है। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे।   

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा(जो पंजीकृत नहीं हैं)।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को लॉगिन करके ऑनगोइंग रिक्रूटमेट में पटवारी भर्ती के लिए अप्लाई करें वाले टैब पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान कर उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- SBI CBO भर्ती के लिए फिर शुरू हुए आवेदन, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Latest Education News