A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान पुलिस भर्ती: 9 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

राजस्थान पुलिस भर्ती: 9 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए अब लास्ट डेट क्या है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती (सांकेतिक फोटो)

राजस्थान पुलिस भर्ती: राजस्थान में निकली कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान में  कांस्टेबल पदों को भरने के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। 9 हजार से अधिक कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार अब 25 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।  ऐसे में अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस बड़े पैमाने पर भर्ती में राज्य की विभिन्न इकाइयों और जिलों में कांस्टेबल जनरल ड्यूटी, ड्राइवर, बैंड और पुलिस टेलीकॉम भूमिकाओं के लिए पद उपलब्ध कराए गए हैं।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9617 पदों को भरा जाएगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं: recruitment2.rajasthan.gov.in
  • इसके बाद पोर्टल पर रजिस्टर करें या लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
  • इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियाँ अपलोड करें।
  • अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

जिन योग्य उम्मीदवारों ने सीईटी सेकेंडरी लेवल परीक्षा पास कर ली है, वे आधिकारिक पोर्टल recruitment2.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। 

जरूरी तारीखें

  • आवेदन आरंभ तिथि: 28 अप्रैल, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मई, 2025
  • सुधार विंडो: उम्मीदवारों के पास अपने सबमिट किए गए फॉर्म में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए 25 मई के बाद तीन दिन का समय होगा।

ये भी पढ़ें- CISF में निकली हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 

Latest Education News