1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RRB ALP Recruitment: असिस्टेंट लोको पायलट बनने का है सपना तो न चूकें ये मौका, 9900 से अधिक पदों के लिए आवेदन आज से

RRB ALP Recruitment: असिस्टेंट लोको पायलट बनने का है सपना तो न चूकें ये मौका, 9900 से अधिक पदों के लिए आवेदन आज से

RRB ALP Recruitment: रेलवे में सहायक लोको पायलट पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं।

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती (प्रतीकात्मक फोटो)

RRB ALP Recruitment: अगर आप रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। रेलवे में 9900 से अधिक असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2025 को खत्म होगी, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान से संगठन में 9970 एएलपी पदों को भरा जाएगा। 

आवेदन करने की आयु सीमा? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की मिनमिम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, उम्मदवारों की अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी और सरल भाषा में कहें तो आवेदनकर्ताओं की आयु 18 से 30 वर्ष (01-07-2025 तक) के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इतना करने के बाद उम्मीदवार को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें। 
इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवदेन करने वाले एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) उम्मीदवारों को छड़कर बाकी सभी को 500 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें- JSSC Calendar 2025: जेएसएससी वर्ष 2025-26 का कैलेंडर जारी, 35 हजार से अधिक पदों के लिए शेड्यूल
 

Latest Education News