1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तीन हजार से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती

Sarkari Naukri: पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तीन हजार से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती

Sarkari Naukri: राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के कई पदों पर भर्ती निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए कल यानी 7 अगस्त 2023 से आवेदन शुरू हो रहे हैं।

राजस्थान पुलसि में निकली भर्ती- India TV Hindi
Image Source : FILE राजस्थान पुलसि में निकली भर्ती

Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के कई पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, इस भर्ती के लिए अभी आवदेन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स कल यानी 7 अगस्त 2023 से आवेदन कर पाएंगे। जबकि आवदेन करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2023 है। आवेदन प्रक्रिया के एक बार शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

वैकेंसी डिटेल 
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3578 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • कांस्टेबल नॉन टीएसपी एरिया- 3240 पद 
  • कांस्टेबल टीएसपी एरिया- 338
  • संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को राजस्थान सीईटी 10+2 लेवल पास होना अनिवार्य है। 
  • इसके अलावा ड्राइवर पद के लिए LMV/HMV/ ड्राइविंग लाइंसेंस जरूरी है।
  • संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले General / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। जबकि SC/ST के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिग के माध्यम से कर सकते हैं।  

 

Latest Education News