A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने ये रहा डायरेक्ट लिंक

SSC हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने ये रहा डायरेक्ट लिंक

SSC हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदनल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

SSC हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीक 20 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से निम्नलिखित रिक्तियों को भरेगा:

  • हेड कांस्टेबल पुरुष: 341 (अनारक्षित: 168, आर्थिक रूप से कमजोर: 34, अन्य पिछड़ा वर्ग: 77, अनुसूचित जाति: 49, अनुसूचित जनजाति: 13)
  • हेड कांस्टेबल महिला: 168 (अनारक्षित: 82, आर्थिक रूप से कमजोर: 17, अन्य पिछड़ा वर्ग: 38, अनुसूचित जाति: 24, अनुसूचित जनजाति: 07)

पात्रता

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 (वरिष्ठ माध्यमिक) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • व्यावसायिक योग्यता: अंग्रेजी टाइपिंग की गति - 30 शब्द प्रति मिनट, या हिंदी टाइपिंग की गति - 25 शब्द प्रति मिनट।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और सबमिट करें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

Direct Link To Apply

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। वहीं, बाकी सभी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि: 29 सितंबर, 2025
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर, 2025, रात 11 बजे तक
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर, 2025, रात 11 बजे तक
  • आवेदन सुधार की अंतिम तिथि: 27 से 29 अक्टूबर, 2025, रात 11 बजे तक
  • परीक्षा तिथि: दिसंबर, 2025/जनवरी, 2026

ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 को लेकर NTA ने जारी किया बहुत जरूरी नोटिस, पढ़ लें डिटेल

Latest Education News