A
Hindi News एजुकेशन सरकारी नौकरी यूपी पुलिस में निकली एक और बंपर भर्ती, 1300 से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन कर दें अप्लाई

यूपी पुलिस में निकली एक और बंपर भर्ती, 1300 से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन कर दें अप्लाई

यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेज ए के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

अगर आप उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नौकरी करने की चाह रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड के पदों पर भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू भी हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवार को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, इसके लिए शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख भी 15 जनवरी 2026 है। इसके अलावा जमा किए गए शुल्क के समायोजन की आखिरी तारीख 18 जनवरी 2026 है।

कितनी है वैकेंसी 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1352 पदों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • अनारक्षित के लिए 545 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 134 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 364 पद
  • अनुसूचित जाति के लिए 283 पद
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 26 पद

जरूरी तारीखें

  • आवेदन प्रारंभ तिथि- 16 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 15 जनवरी 2026
  • शुल्क जमा करने की लास्ट डेट- 15 जनवरी 2026
  • जमा किए गए शुल्क के समायोजन की लास्ट डेट- 18 जनवरी 2026

कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर नोटिस वाले सेक्शन में जाना होगा। 
  • इसके बाद वहां यूपी पुलिस कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन लिंक वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें- 

यूपी में ठंड का प्रकोप, जानें कहां-कहां बदल गया स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय

Latest Education News