लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य पुलिस विभाग के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखों की घोषणा कर दी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया है कि पदों के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर में कराए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेनशन (OTR) प्रणाली को भी 31 जुलाई 2025 से लागू कर दिया गया है।
ऑनलाइन रजिस्टर करनी होगी जानकारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने सभी पुलिस भर्तियों के लिए जो वन टाइम रजिस्ट्रेनशन (OTR) प्रणाली शुरू की है। अब जो भी उम्मीदवार पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले एक बार अपनी जानकारी ऑनलाइन रजिस्टर करनी होगी।
भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और आसान
बोर्ड के मुताबिक इस प्रक्रिया से विभाग में होने वाली भर्ती और ज्यादा पारदर्शी और आसान हो जाएगी। बोर्ड की कहा गया-यह प्रक्रिया विभिन्न भर्तियों को पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने एवं आवेदन प्रक्रिया को सुगम एवं सुविधाजनक बनाये जाने के लिए अपनायी जा रही है ।
कैसे करें OTR?
उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर जरूरी सूचनाएं भरकर OTR की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं । OTR रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों की सुविधा के लिए FAQ व वीडियो का लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है । यदि उम्मीदवार को OTR पंजीकरण करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर- 1800 9110 005 पर प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे के मध्य सम्पर्क कर सकते हैं ।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के 930 पद, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55 पद, और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 921 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि यह भर्ती अभियान यूपी सरकार की व्यापक पुलिस भर्ती योजना का एक अहम हिस्सा है जिसके अंतर्गत राज्य में कुल 24,000 रिक्त पदों को भरने की तैयारी चल रही है। इस योजना में विभिन्न स्तरों पर के पुलिस पद शामिल हैं। इससे राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सके।
Latest Education News