A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC CSE Mains 2025 परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

UPSC CSE Mains 2025 परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

इस साल IAS, IFS और IPS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में खाली 979 पदों को भरने के लिए UPSC CSE Mains 2025 की परीक्षाएं आयोजित होंगी जिसका टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि कब से परीक्षा शुरु होगी।

UPSC CSE Mains 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO UPSC CSE Mains 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने सिविल सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम में पास हुए हैं, उनके लिए यह एक बहुत बड़ी खबर है। UPSC ने आधिकारिक वेबसाइट पर होने वाली UPSC CSE Mains 2025 परीक्षा के तारीखों का ऐलान कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि ये परीक्षा कब से शुरु होंगी और कितनी पालियों में कराई जाएंगी।

अगस्त महीने में होंगी परीक्षाएं

UPSC की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक UPSC CSE Mains 2025 की परीक्षाएं अगले महीने यानी अगस्त 2025 के अंत में कराई जाएंगी। इसके लिए 5 अलग-अलग तारीखों का चयन किया गया है। आपको बता दें कि UPSC CSE Mains 2025 की परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को दो शिफ्ट में कराई जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक की होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर के 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। उम्मीदवार परीक्षा से एक हफ्ते पहले यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

https://getapi.indiatvnews.com/doc/tt-csm-25-engl-140725.pdf

UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2025 का पैटर्न क्या है?

सिविल सेवा परीक्षा तीन स्टेज वाली सेलेक्शन प्रोसेस को फॉलो करती है जो प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू है। पहले स्टेज में 2 ऑब्जेक्टिव टाइप के पेपर होते हैं और दोनों 200-200 नंबर का होता है। पेपर II (CSAT) के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% नंबर लाने जरूरी होते हैं। दोनों पेपर अंग्रेजी और हिंदी में होते हैं।

Mains परीक्षा में पेपर A (भारतीय भाषा) और पेपर B (अंग्रेजी) जैसे दो क्वालीफाइंग पेपर होते हैं और ये 300-300 नंबर के होते हैं। ये अंतिम मेरिट लिस्ट में काउंट नहीं होता है। मेरिट लिस्ट में शामिल होने वाले पेपर में निबंध, जनरल स्टडीज पेपर 1-5 और एक ऑप्शनल सब्जेक्ट के दो पेपर होते हैं। इन सातों सवालों में से प्रत्येक 250 अंकों का होता है।

इसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू/ पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है जो 275 नंबर का होता है। इंटरव्यू में कोई मिनिमम क्वालिफाइंग नंबर की जरूरत नहीं होती है।

ये भी पढ़ें-

ICF में अपरेंटिस भर्ती, 1000 से ज्यादा वैकेंसी; अधिकतम किस आयु के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

Latest Education News