A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC ने असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ लें यहां डिटेल

UPSC ने असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ लें यहां डिटेल

संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आइए इससे जुड़ी हर डरूरी डिटेल को इस खबर के जरिए जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

संघ लोक सेवा आयोग ने वनस्पतिशास्त्री(Botanist), असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर और कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के विभिन्न विभागों में 24 रिक्त पदों को भरना है। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

  • सहायक औषधि नियंत्रक - 22 पद
  • वनस्पतिशास्त्री - 1 पद
  • कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी - 1 पद

शैक्षिक योग्यता

  • वनस्पतिशास्त्री (Botanist)- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान/बागवानी/जीव विज्ञान/कृषि में एम.एससी. डिग्री।
  • सहायक औषधि नियंत्रक (भारत) (चिकित्सा उपकरण) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बायो मेडिकल इंजीनियरिंग या केमिकल इंजीनियरिंग या बायोटेक्नोलॉजी या मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग या पॉलिमर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग या मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंसेज या मेडिसिन विद क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी या बायो-केमिस्ट्री या केमिस्ट्री या लाइफ साइंसेज में स्नातक/मास्टर डिग्री।
  • जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रसायन विज्ञान या जैव रसायन या फार्मेसी या फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री या फार्माकोलॉजी या बैक्टीरियोलॉजी या मेडिसिन या माइक्रोबायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री।

आयु सीमा

  • सहायक औषधि नियंत्रक - 40 वर्ष
  • वनस्पतिशास्त्री - 30 वर्ष
  • कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी - 30 वर्ष

आवेदन कैसे करें?

  • इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upsconline.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर'भर्ती' लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद 'ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA)' पर क्लिक करें।
  • यह आपको एक पेज पर ले जाएगा जहां खाली पदों के नाम दिखाई देंगे।
  • पद के सामने दिए गए 'अभी आवेदन करें' बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक निर्देश पेज दिखाई देगा।
  • इसके बाद 'घोषणा' पर क्लिक करें।
  • बुनियादी विवरण प्रदान करके अपना पंजीकरण करें।
  • इसके बाद सफल पंजीकरण के बाद, आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों (महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को छोड़कर, जिन्हें शुल्क भुगतान से छूट प्राप्त है) को केवल 25/- रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके, किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

चयन मानदंड

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- NCERT में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की एलिजिबलिटी

Latest Education News