अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकली है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
- इसके लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जो यूपीएसएसएससी पेट 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड है। शून्य या नकारात्मक अंक वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक (बी.एससी. आग) या इसके समकक्ष डिग्री जैसे बागवानी (हॉर्टिकल्चर), वानिकी (फॉरेस्ट्री), कृषि इंजीनियरिंग में बी.टेक या गृह विज्ञान (होम साइंस) में 4 वर्षीय डिग्री होनी चाहिए।
- इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष (01 जुलाई 2026 तक) के बीच होनी चाहिए।
- संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कितने पदों पर वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2759 पदों को भरा जाएगा।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 22 मई 2026
- आवेदन करने की आखिरी तारीख: 11 जून 2026
- शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 11 जून 2026
- आवेदन में करेक्शन की लास्ट डेट: 18 जून 2026
नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंक
Latest Education News