A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, आवेदन हुए शुरू; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, आवेदन हुए शुरू; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) प्रतीकात्मक फोटो

अगर आपको पुलिस में नौकरी की तलाश है और इसकी तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारकि वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 4 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा।  

रिक्ति विविरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4543 पदों को भरा जाएगा। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने फॉर्म को भर सकते हैं।

  • सबस पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

OTR के लिए जरूरी इंस्ट्रक्शंस

  • प्रत्येक आवेदक को एक विशिष्ट ईमेल आईडी और विशिष्ट मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा, जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अपरिवर्तित रहेगा।
  • पंजीकरण आधार, डिजिलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट का उपयोग करके पूरा किया जा सकता है।
  • केवल 10वीं कक्षा या समकक्ष प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण ही ओटीआर के लिए मान्य माने जाएँगे।
  • पंजीकरण के दौरान दर्ज किया गया आवेदक का नाम, लिंग और जन्मतिथि 10वीं कक्षा या समकक्ष प्रमाणपत्र के विवरण से बिल्कुल मेल खाना चाहिए।
  • यदि डिजिलॉकर से 10वीं कक्षा का विवरण प्राप्त नहीं किया जा सकता है, तो आवेदक अपनी जानकारी मैन्युअल रूप से दर्ज कर सकते हैं।

Latest Education News