भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) या SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने पर, उम्मीदवार आधिकारिक SBI वेबसाइट sbi.co.in पर SBI क्लर्क मेन्स परिणाम देख सकेंगे। घोषित होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोलनंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को किया गया था।
कैसे कर सकेंगे चेक
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधिक लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
कितने पदों पर होनी है भर्ती?
बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 13,735 जूनियर एसोसिएट को भरा जाएगा।
एग्जाम पैटर्न
मुख्य परीक्षा के पेपर में 190 प्रश्न थे, और अधिकतम अंक 200 थे। निम्नलिखित विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे-
- सामान्य/वित्तीय जागरूकता
- सामान्य अंग्रेजी
- मात्रात्मक योग्यता
- तर्क क्षमता और
- कंप्यूटर योग्यता
जानकारी दे दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काट लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- सबसे सस्ता MBBS कहां होता है? यहां देखें लिस्ट
Latest Education News