भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की तरफ से एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम की घोषणा की जा चुकी है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स) प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपने नतीजे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार अपने रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। अब सवाल आता है कि इसके बाद क्या? तो आइए इस खबर के जरिए इसके आगे के प्रोसोस को जानते हैं।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम को कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने सबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम को चेक कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर सेक्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद उन्हें वहां संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
Direct Link
आगे क्या?
जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे सभी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा संभवतः 17 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा चार खंडों में होगी: सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता सह कंप्यूटर योग्यता, कुल 200 अंकों की।
आधिकारिक भर्ती सूचना के अनुसार, क्लर्क/जूनियर एसोसिएट के पद के लिए अंतिम चयन पूरी तरह से मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा, जिसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) होगी।
वैकेंसी
इस भर्ती अभियान जरिए जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के कुल 6,589 रिक्त पदों को भरा जाएगा। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
CAT 2025 के लिए अब इस तारीख से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, आगे बढ़ी डेट
Latest Education News