A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखें घोषित, जान लें यहां एग्जाम शेड्यूल

SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखें घोषित, जान लें यहां एग्जाम शेड्यूल

SBI क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखें(टेंटेटिव) घोषित कर दी गई हैं। आइए इस खबर के जरिए परीक्षा तिथियों से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया निकली SBI क्लर्क भर्ती (जूनियर एसोसिएट्स- कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से SBI क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखें(टेंटेटिव) घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एग्जाम डेट्स को चेक कर सकते हैं। बता दें कि एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स- कस्टमर सपोर्ट और सेल्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 को समाप्त हो गई थी।

कब होगा एग्जाम?

SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 21 सितंबर और 27 सितंबर 2025(टेंटेटिव डेट्स) को किया जाना है।

एग्जाम पैटर्न 

  • SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित होगी जोकि 100 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को एक घंटे के भीतर परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के बाद, चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा और भाषा परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में 190 प्रश्न होंगे जिनके 200 अंक होंगे। 
  • स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा उन अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्होंने (कक्षा 10वीं या 12वीं में) उस राज्य की निर्दिष्ट स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।

वैकेंसी डिटेल

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 6589 जूनियर एसोसिएट रिक्तियों (नियमित और बैकलॉग दोनों मिलाकर) को भर जाएगा।

कितनी होनी चाहिए आयु?

इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2025 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

एडमिट कार्ड को कैसे कर सकेंगे डाउनलोड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।   
  • आखिर में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

Latest Education News