A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SBI में क्लर्क भर्ती, जान लें किस उम्र तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

SBI में क्लर्क भर्ती, जान लें किस उम्र तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

SBI में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए किस उम्र तक के उम्मीदलवार अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है आवेदन करने की मेक्सिमम एज लिमिट का, क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए किस उम्र तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं। 

किस उम्र तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर करियर टैब पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार करेंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें और एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

शैक्षिक योग्यता? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Latest Education News