A
Hindi News एजुकेशन SBI में SCO भर्ती: कितनी और किन पदों पर है वैकेंसी, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? जान लें

SBI में SCO भर्ती: कितनी और किन पदों पर है वैकेंसी, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? जान लें

SBI में SCO भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मार्च है। आइए इस खबर के जरिए वैकेंसी और सेलेक्शन प्रोसेस को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पोस्ट के लिए एप्लीकेशन आमंत्रित किए हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक और एलिजिबल कैंडिडेट SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से ऑर्गनाइजेशन में 100 से ज्यादा पोस्ट भरी जाएंगी। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2026 है। इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर देंगे। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 116 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • 1. असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट: 12 पोस्ट
  • 2. डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट): 43 पोस्ट
  • 3. डिप्टी मैनेजर (CA): 61 पोस्ट

सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू राउंड शामिल है। सिलेक्शन के लिए मेरिट लिस्ट सिर्फ इंटरव्यू स्कोर के आधार पर घटते क्रम में तैयार की जाएगी। अगर एक से अधिक कैंडिडेट कट-ऑफ मार्क्स लाते हैं, तो उन्हें मेरिट के आधार पर उम्र के हिसाब से घटते क्रम में रैंक किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फीस और इंटिमेशन चार्ज जनरल/EWS/OBC कैंडिडेट के लिए ₹750/- है और SC/ST/PwBD कैंडिडेट के लिए कोई फीस/इंटिमेशन चार्ज नहीं है। फीस का पेमेंट वहां मौजूद पेमेंट गेटवे के ज़रिए ऑनलाइन करना होगा। पेमेंट स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देकर डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग वगैरह का इस्तेमाल करके किया जा सकता है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए अगर कोई ट्रांज़ैक्शन चार्ज होगा, तो वह कैंडिडेट को देना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट SBI की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Latest Education News