A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. मौनी अमावस्या के कारण यूपी के इस जिले में स्कूल बंद, जारी किया गया आदेश

मौनी अमावस्या के कारण यूपी के इस जिले में स्कूल बंद, जारी किया गया आदेश

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मौनी अमावस्या के कारण स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद- India TV Hindi
Image Source : PEXELS जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मौनी अमावस्या के कारण स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। जानकारी दे दें कि मौनी अमावस्या स्नान को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी गोरख नाथ पटेल ने स्कूल की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, " डीएम के आदेशानुसार दिनांक 29 जनवरी को स्नान पर्व मौनी अमावस्या के कारण जनपद में आवागमन एवं यातायात सुगमता के दृष्टिगत जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय/ प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय/ सभी सीबीएसई/आईसीएसई/उप्र बोर्ड, मान्यता प्राप्त, मदरसा, सहायता प्राप्त एवं इण्टरमीडिएट कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। अत: समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।"

Image Source : Indiatvनोटिस

वाराणसी में ऑनलाइन क्लासेज

वही, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही भीड़ के कारण सभी स्कूलों की फिजिकल क्लासेज बंद कर दी गई हैं। इस संबंध में हाल में ही एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया था। जिलाधिकारी ने 26 जनवरी की देर शाम निर्देश जारी कर स्कूलों को बंद रखने और कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने का निर्देश दिया था। कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में 5 फरवरी तक ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि, पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए उसी स्कूल समय पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। नोटिस में यह भी लिखा है कि यह आदेश क्षेत्र के सभी सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड के स्कूलों पर लागू होता है।

ये भी पढ़ें- कितने पढ़े लिखे हैं सिंगर गुरु रंधावा? 

Latest Education News