उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के 2026 के नतीजों के लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई है। बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि देर से या अधूरे आवेदनों को बिना किसी अपवाद के खारिज कर दिया जाएगा।
हालांकि, इसके लिए स्टूडेंट्स को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए स्टूडेंट्स को कितनी शुल्क देना होगा। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
कितना शुल्क
UPMSP ने स्क्रूटनी फीस 500 रुपये प्रति विषय, प्रति उत्तर-पुस्तिका तय की है। लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षाओं को अलग-अलग माना जाता है, जिसका मतलब है कि अगर दोनों की समीक्षा करवानी है, तो छात्रों को हर हिस्से के लिए अलग-अलग फीस देनी होगी। भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को ट्रेजरी चालान के ज़रिए फीस जमा करनी होगी। किसी भी तरह का ऑनलाइन भुगतान या कोई दूसरा तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऐसा करने पर हो सकता है आवेदन रद्द
जांच प्रक्रिया में ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह के चरण शामिल हैं; इनमें से किसी भी चरण को छोड़ देने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। छात्रों को सबसे पहले अपने रोल नंबर और सेंटर कोड का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। इसके बाद, उन्हें उस फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा, उसके साथ मूल ट्रेजरी चालान संलग्न करना होगा, और दस्तावेजों के पूरे सेट को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में भेजना होगा।
बोर्ड ने एक साफ कहा है कि बिना ऑनलाइन पंजीकरण के भेजे गए या 17 मई के बाद प्राप्त आवेदन, किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- CISCE 10वीं और 12वीं के कब आ सकते हैं परिणाम? जानें कैसे और कहां कर सकेंगे चेक
Latest Education News