A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रेलवे में अपरेंटिस भर्ती, 900 से ज्यादा वैकेंसी; जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

रेलवे में अपरेंटिस भर्ती, 900 से ज्यादा वैकेंसी; जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

साउथ वेस्टर्न रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। दक्षिण पश्चिम रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 13 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है। अब सवाल आता है इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है? तो आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

उम्मीदवार नीचे बताए गए बिंदुओं के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  • इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी/एससीवीटी) द्वारा जारी अनंतिम प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
  • इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम 15 वर्ष(न्यूनतम आयु) का होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों को 24 वर्ष (मेक्सिमम एज) से अधिक का भी नहीं होनी चाहिए। आयु नोटिफिकेश की अंतिम तिथि तक 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट निकाल लें।

 

Latest Education News