जो कैंडिडेट्स SSC CGL भर्ती 2024 के लिए आयोजित हुए टाइपिंग टेस्ट में शामिल हुए थे उन सभी के लिए एक खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से इस टाइपिंग टेस्ट को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि इस टेस्ट का आयोजन 18 जनवरी 2025 को हुआ था। कर्मचारी चयन आयोग ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण डेटा टाइपिंग टेस्ट रद्द कर किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।
टेस्ट की नई तारीख
आयोग के अनुसार यह फैसला टेस्ट के संचालन में कई टेक्निकल गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद लिया गया। आयोग ने नई तारीख का ऐलान भी कर दिया है या यूं कहें कि न्य डेट जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अब यह टेस्ट 31 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "चूंकि, 18 जनवरी, 2025 को शिफ्ट-II में आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 के लिए टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) के संचालन के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों की घटनाएं सामने आई थीं, इसलिए 18 जनवरी, 2025 को शिफ्ट-II के दौरान आयोजित उपरोक्त टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।"
नोटिस
टाइपिंग टेस्ट के लिए कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- इसके बाद होमपेज पर, SSC CGL एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और "सबमिट" पर क्लिक करें
- इसके बाद एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें
- इसके बाद भविष्य में उपयोग के लिए हॉल टिकट की हार्ड कॉपी लें।
ये भी पढ़ें- कौन सा है भारत का सबसे कम पढ़ा लिखा जिला?
Latest Education News