1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC GD 2025 की परीक्षा कल, एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

SSC GD 2025 की परीक्षा कल, एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

कल यानी 4 फरवरी से जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन होना है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी नीचे खबर में कुछ जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

SSC GD 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल यानी 4 फरवरी से जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल परीक्षा 2025 आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से SSC GD एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी नीचे खबर में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं। 

SSC GD 2025: जरूरी गाइडलाइंस

  • उम्मीदवारों को अपना SSC GD एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
  • उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड के एलावा एक अन्य आईडी प्रूफ लेकर अवश्य जाएं। 
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड जैसे वैध आईडी प्रूफ लाने होंगे। 
  • उम्मीदवार परीक्षा हॉल में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं।
  • उम्मीदवारों को टेस्ट हॉल के अंदर कोई भी रफ पेपर, पेन, पेंसिल या नोटबुक लाने की अनुमति नहीं है। 
  • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके SSC GD एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट और दिखाई दे। यदि नहीं, तो परीक्षा से पहले SSC अधिकारियों से संपर्क करें।

25 फरवरी तक होनी है परीक्षा

आयोग 4 से 25 फरवरी, 2025 तक कई शिफ्टों में एसएससी जीडी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगा। एसएससी जीडी 2025 परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन की अवधि 60 मिनट है।

SSC GD 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती?

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025 अभियान का उद्देश्य विभाग में कुल 39,481 रिक्तियों को भरना है।

ये भी पढ़ें-  

फिल्म और मूवी में क्या है अंतर? जानें

Latest Education News