A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC Selection Posts Phase XIII के लिए आवदेन शुरू, यहां पढ़ें डिटेल

SSC Selection Posts Phase XIII के लिए आवदेन शुरू, यहां पढ़ें डिटेल

SSC Selection Posts Phase XIII: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी सेलेक्शन फेज XIII के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में चयन प्रक्रिया समेत सभी जरूरी विवर पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी चयन पदों के लिए फेज XIII के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे  सभी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे देंकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 है। वहीं, सुधार विंडो 28 जून को खुलेगी जोकि 30 जून 2025 को बंद होगी। आवेदन में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। 

आयोग पहली बार सुधार करने और संशोधित/सुधारित आवेदन को फिर से जमा करने के लिए ₹200/- का एक समान शुल्क लगाएगा, और उसके बाद, दूसरी बार सुधार करने और संशोधित/सुधारित आवेदन को फिर से जमा करने के लिए ₹500/- का शुल्क लगाएगा। निर्धारित सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होंगे, चाहे उनका लिंग/श्रेणी कुछ भी हो। सुधार शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टर, मेस्ट्रो कार्ड या RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • इसके बाद अपने फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टर, मेस्ट्रो कार्ड या RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया और कब होगी परीक्षा 

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। मैट्रिकुलेशन, हायर सेकेंडरी (10+2) और स्नातक और उससे ऊपर की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता वाले पदों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों की तीन अलग-अलग कंप्यूटर-आधारित परीक्षाएं (CBE) होंगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंकों की नकारात्मक अंकन होगी। इस परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  CSIR UGC NET जून 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

Latest Education News