1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट में उम्मीद से कम अंक मिलने पर छात्र ने की खुदकुशी, फंदे से लटकर दे दी जान

नीट में उम्मीद से कम अंक मिलने पर छात्र ने की खुदकुशी, फंदे से लटकर दे दी जान

महराजगंज जिले में एक छात्र ने कथित तौर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उम्मीद से कम अंक मिलने पर आत्महत्या कर ली।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने  कथित तौर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट में उम्मीद से कम अंक मिलने पर खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का मूल निवासी था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को घोषित किए गए नीट के परिणाम में उसे अखिल भारतीय रैंक 9561 मिली, जिससे वह काफी निराश था। उन्होंने बताया कि संभवत: उम्मीद से कम अंक आने के कारण उसने यह कदम उठाया। उनहोंने आग कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्र शाकिब सैफ (22) का शव उसके कमरे में हुक से बंधे फंदे से लटका मिला। गोरखपुर जिले का मूल निवासी सैफ मेडिकल की पढ़ाई के लिए महराजगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बता दें कि बीते कल ही नीट यूजी परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है। 

नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने किया सुसाइड

वहीं हाल बीते कल नोएडा से भी अलग-अलग जगहों पर दो युवकों द्वारा खुदकुशी करने की खबर सामने आई थी। पुलिस ने बताया था कि जेवर जिले में एक नहर में एक किशोर का शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार उन्हें निठारी गांव में एक व्यक्ति के अपने कमरे में मृत पाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल शर्मा (30) को कमरे की छत पर पंखे से बंधे फंदे से लटका पाया। पुलिस ने बताया कि संदेह है कि उसने संभवत: पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया। 

एक अन्य मामले में निठारी गांव में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला जहां वह किराए पर रहता था। पुलिस ने बताया था कि युवक की पहचान अजय (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया था कि अपने काम से लौटने के बाद युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। (पीटीआई इनपुट)

Latest Education News