अगर आप अपने करियर को इंजीनियरिंग लाइन में आगे ले जाने के इच्छुक हैं और अपने लिए एक बेहतर कॉलेज की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। जैसे ही बात इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए टॉप संस्थान की आती है, लगभग सभी के जहन में IIT ख्याल सबसे पहले आता है। देश की टॉप IIT कौन सी है, इससे तो लगभग हर कोई भिज्ञ होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की सबसे बेस्ट NIT कौन सी है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे।
देश की सबसे बेस्ट NIT?
देश की सबसे बेस्ट NIT तमिलनाडु में स्थित है। इसको हम सभी एनआईटी तिरुचिरापल्ली (National Institute of Technology Tiruchirappalli) के नाम से जानते हैं। NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग की पढ़ाई के मामले में एनआईटी तिरुचिरापल्ली का स्थान 9वां है।
इंजीनियरिंग के लिए टॉप 5 NIT
इंजीनियरिंग के लिए टॉप 5 NIT को आप सभी नीचे बताई गई लिस्ट के जरिए जान सकते हैं।
- एनआईटी तिरुचिरापल्ली- रैंक 9
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला(NIT Rourkela): रैंक 13
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सुरथकल: रैंक 17
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालीकट: रैंक 21
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वारंगल: रैंक 28
इंजीनियरिंग के लिए देश के टॉप 5 संस्थान
नीचे बताए गई लिस्ट के माध्यम से आप सभी देश के टॉप 5 संस्थानों के नाम जान सकते हैं।
- आईआईटी मद्रास (Indian Institute of Technology Madras), रैंक- 1
- आईआईटी दिल्ली (Indian Institute of Technology Delhi), रैंक- 2
- आईआईटी बॉम्बे(Indian Institute Of Technology Boombay), रैंक- 3
- आईआईटी कानपुर(Indian Institute Of Technology Kanpur), रैंक- 4
- आईआईटी खड़गपुर(Indian Institute Of Technology Kharagpur), रैंक- 5
उक्त बताई गई रैंकिंग NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार है। हालांकि, उक्त लिस्ट में बताए गए संस्थानों में एडमिशन पाना कोई आसान काम नहीं। लाखों छात्र इसेक लिए रात दिन मेहनत करते हैं, लेकिन चुनिंदा को ही इसमें सफलता मिल पाती है।
Latest Education News