A
Hindi News एजुकेशन ये हैं देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज, एक में भी मिल गया एडमिशन तो बन जाएगी लाइफ

ये हैं देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज, एक में भी मिल गया एडमिशन तो बन जाएगी लाइफ

कानून की पढ़ाई करने हेतु देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज कौन से हैं? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप अपना करियर लॉ में बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। पढ़ाई चाहे किसी भी फील्ड की क्यों न हो,  कॉलेज चुनने के मामले में अधिकतर स्टूडेंट्स को कन्फ्यूजन रहता ही है कि कौन सा संस्थान बेस्ट है। ऐसे में यदि आप बेस्ट लॉ कॉलेज की तलाश में हैं, तो बता दें कि आज इस खबर के जरिए हम आपको देश के टॉप 10 कॉलेज के बारे में बताएंगे। 

देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज की लिस्ट में पहला नाम नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी का आता है(स्कोर- 82.97)। यह संस्थान कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है। वहीं, बाकी सभी 9 संस्थानों के नाम से आप सभी नीचे दी गई लिस्ट से अवगत हो सकते हैं।  

टॉप 10 लॉ कॉलेजों की लिस्ट 

देश के टॉप 10 लॉ कॉलेजों को आप नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

रैंक कॉलेज/संस्थान का नाम शहर और राज्य स्कोर
रैंक 1 नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरू, कर्नाटक स्कोर- 82.97
रैंक 2 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली, दिल्ली स्कोर- 80.00
रैंक 3 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी हैदराबाद, तेलंगाना स्कोर- 79.50
रैंक 4 द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज कोलकाता, वेस्ट बंगाल  स्कोर- 79.39
रैंक 5 गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गांधीनगर, गुजरात स्कोर- 76.23
रैंक 6 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी खड़गपुर खड़गपुर, वेस्ट बंगाल स्कोर- 74.09 
रैंक 7 सिम्बायोसिस लॉ स्कूल पुणे, महाराष्ट्र  स्कोर- 74.07
रैंक 8 जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली, दिल्ली स्कोर- 66.39
रैंक 9 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश स्कोर- 65.82
रैंक 10 शिक्षा `ओ` अनुसंधान भुवनेश्वर भुवनेश्वर, ओडिशा स्कोर- 65.36

बता दें कि उक्त कॉलेज रैंकिंग NIRF Ranking 2025 के मुताबिक बताई गई हैं। उक्त लिस्ट में बताए गए कॉलेज/संस्थानों में एडमिशन लेना कोई ईजी टास्क नहीं है। उक्त कॉलेजों में दाखिले हेतु उम्मीदवार दिन रात एक कर देते  हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड जेल वार्डर भर्ती, जान लें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

Latest Education News