A
Hindi News एजुकेशन UGC NET Dec 2025 Result: इस तारीख तक घोषित हो सकता है यूजीसी नेट परिणाम, जान लें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

UGC NET Dec 2025 Result: इस तारीख तक घोषित हो सकता है यूजीसी नेट परिणाम, जान लें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि के बारे में जानकारी साझा की है। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

UGC NET Dec 2025 Result: अगर आप यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे तो ये खबर आपके लिए ही है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने बताया कि यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी तक अपेक्षित है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। 

एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

UGC NET Dec 2025 Result: कैसे कर सकेंगे चेक

जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

UGC NET Dec 2025 Result: कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से लेकर 07 जनवरी 2026 तक किया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों में टीचिंग डेज की संख्या को लेकर शिक्षा निदेशालय हुआ सख्त, उठाया ये कदम

Latest Education News