UGC NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी की जा चुकी है। साथ ही एजेंसी ने आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने क लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया है। ऐसे में यूजीसी नेट जून 2025 की आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं।अब सवाल आता है कि उत्तर कुंजी को चुनौती (चैलेंज करने के लिए या ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए) देने के लिए उम्मीदवारों को कितना शुल्क देना होगा। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं।
आपत्ति उठाने के लिए शुल्क?
आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये (नॉन रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा।
लास्ट डेट?
यूजीसी नेट जून 2025 की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन कर दें।
कैसे करें ऑब्जेक्शन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और चैलेंज रिगार्डिंग आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और डेटऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
- इसके बाद आंसर-की देखें पर क्लिक करें और फिर प्रश्नों को देखने और चुनौती देने के लिए'चैलेंज' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको प्रश्न आईडी क्रमिक क्रम में दिखाई देंगी, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रश्न को प्रश्न आईडी के अनुसार ही देखें।
- यदि आप इस विकल्प को चुनौती देना चाहते हैं, तो आप चेक बॉक्स पर क्लिक करके अगले चार कॉलमों में दिए गए विकल्प आईडी में से किसी एक या अधिक का उपयोग कर सकते हैं।
- अब आप सहायक दस्तावेज अपलोड करें जिसमें आप ‘फ़ाइल चुनें’ का चयन करें (सभी दस्तावेजों को एक एकल पीडीएफ फाइल में रखा जाना है)।
- इसके बाद ‘अंतिम सबमिट’ पर क्लिक करें
- इसके बाद कृपया ‘अभी भुगतान करें’ पर क्लिक करके शुल्क का भुगतान करें।
- आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।
Latest Education News