A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET 2025: 85 विषयों के लिए इस तारीख से शुरू होगी यूजीसी नेट जून परीक्षा, शेड्यूल हुआ जारी

UGC NET 2025: 85 विषयों के लिए इस तारीख से शुरू होगी यूजीसी नेट जून परीक्षा, शेड्यूल हुआ जारी

यूजीसी नेट जून 2025 का परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित विवरण डिटेल में पढ़ सकते हैं।

UGC NET June Exam Schedule- India TV Hindi
Image Source : PEXELS यूजीसी नेट जून परीक्षा शेड्यूल

UGC NET June 2025: अगर आपने भी यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट जून 2025 के एग्जाम शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम को इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 25 जून से शुरू होगा जोकि 29 जून 2025 तक चलेगा। परीक्षा का आयोजन 85 विषयों के लिए सीबीटी मोड में किया जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।  

UGC NET June 2025: एग्जाम शेड्यूल को कैसे करें चेक? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम शेड्यूल वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में पूरा शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कब जारी होगी परीक्षा शहर सूचना पर्ची(एग्जाम सिटी स्लिप)? 

इस संबंध में जारी किए गए नोटिस में यह भी जानकारी दी गई है कि परीक्षा केंद्र के शहर की सूचना परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

यूजीसी नेट जून परीक्षा शेड्यूल को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

परीक्षा के दिन किसी भी विसंगति से बचने के लिए, प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तिथि, समय और स्थान सहित सभी विवरणों को सत्यापित करना आवश्यक है। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के संबंध में किसी भी अन्य स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

Latest Education News