A
Hindi News एजुकेशन यूपी बोर्ड परीक्षा: आगे बढ़ी 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम्स की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक होंगे आयोजित

यूपी बोर्ड परीक्षा: आगे बढ़ी 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम्स की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक होंगे आयोजित

यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं किव क्लास 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम्स अब किस तारीख तक होंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

अगर आप यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 12वीं कक्षा के चल रहे प्रैक्टिकल एग्जाम्स को लेकर एक जरूरी फैसला लिया है। यूपी बोर्ड ने कुछ स्कूलों में बाकी परीक्षाओं को देखते हुए इंटरमीडिएट (कक्षा 12) प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के पहले चरण की डेडलाइन बढ़ा दी है। अब प्रैक्टिकल एग्जाम्स की लास्ट डेट 4 फरवरी 2026 है। सरल भाषा में हम कह सकते हैं कि प्रैक्टिक एग्जाम अब 4 फरवरी 2026 तक आयोजित होंगे। बता दें कि पहले, चरण 1 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक होनी थीं। 

क्योंकि कुछ संस्थानों में 1 फरवरी तक प्रैक्टिकल एग्जाम पूरे नहीं हो पाए, इसलिए बोर्ड ने आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। पहले फेज के जिलों में सभी अथॉरिटी और एग्जाम सेंटर को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया है। 

12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल 

यूपी बोर्ड क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण चल रहा है जो अब 4 फरवरी को समाप्त होगा। वहीं, दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी तक होगा। 

  • पहला चरण: 24 जनवरी से 4 फरवरी, 2026 (1 फरवरी से बढ़ाया गया)
  • दूसरा चरण: 2 फरवरी से 9 फरवरी, 2026

बता दें कि इससे पहले भी प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों में बदलाव किया गया था। दरअसल, पहले बोर्ड ने UP TET 2026 से टकराव से बचने के लिए 29 जनवरी और 30 जनवरी, 2026 को पहले फेज के प्रैक्टिकल एग्जाम से बाहर रखा था। लेकिन क्योंकि UP TET को टाल दिया गया, इसलिए बोर्ड ने उन्हें फिर से शामिल कर लिया गया। 

बता दें कि पहले चरण में 10 मंडल में प्रैक्टिकल परीक्षा हो रही है। इसमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती शामिल हैं। वहीं, दूसरू चरण में 8 मंडल में परीक्षा होगी, जिसमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं।

Latest Education News