A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Board Exam 2025: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन आज से, जानें कैसे करना है अप्लाई

UP Board Exam 2025: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन आज से, जानें कैसे करना है अप्लाई

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), आज यूपी बोर्ड (कक्षा 10वीं और 12वीं) इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

UP Board Exam 2025: अगर आप भी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।  यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को आज यानी 19 मई से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुरू कर दिया जाएगा। जो इच्छुक छात्र-छात्राएं इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे सभी एक बार शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर ऐसा कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन करने का अंतिम तिथि 10 जून 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से लिखित और व्यावहारिक परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अब डिटेल दर्ज करें और फीस जमा कर सबमिट करें। 

कंपार्टमेंट परीक्षा से लिए यूपी बोर्ड ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। यूपीएमएसपी सचिव ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे 10 जून तक तक संबंधित क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालयों के माध्यम से पात्र छात्रों के ऑनलाइन आवेदन समय पर जमा करना सुनिश्चित करें। 

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वींऔर 12वीं कक्षा के रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। 10वीं का रिजल्ट 90.11 फीसदी और 12वीं का रिजल्ट 81.15 फीसदी दर्ज किया गया था। रिजल्ट के साथ टाॉपर लिस्ट को भी जारी किया गया था। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक किया गया था। 10वीं की परीक्षा में करीब 25.56 लाख और 12वीं की परीक्षा में 25.77 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Latest Education News