A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Atal Scholarship: हर साल इतने स्टूडेंट्स को मिलेगा UK में पढ़ने का मौका, जानें इस छात्रवृत्ति के बारे में

UP Atal Scholarship: हर साल इतने स्टूडेंट्स को मिलेगा UK में पढ़ने का मौका, जानें इस छात्रवृत्ति के बारे में

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इस छात्रवृत्ति से प्रतिभाशाली छात्रों को ब्रिटेन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में हायर एजुकेशन का सपना पूरा करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने 'यूपी अटल छात्रवृत्ति' शुरू की है। जानकारी दे दें कि उत्तर प्रदेश सरकार और ब्रिटेन के ‘द फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस’ (एफसीडीओ) के बीच बीच बीते मंगलवार को हुए एक ऐतिहासिक समझौते के तहत 'चिवनिंग-भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना' शुरू की गई है। इस योजना के तहत हर साल प्रदेश के पांच प्रतिभाशाली छात्रों को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।

स्कॉलरशिप में क्या-क्या होगा शामिल

अधिकारियों के मुताबिक, इस छात्रवृत्ति में पूर्ण शिक्षण शुल्क, परीक्षा व शोध शुल्क, रहने-खाने का भत्ता तथा ब्रिटेन तक आने-जाने का हवाई किराया शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रति छात्र लगभग 45 से 48 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें से उत्तर प्रदेश सरकार 23 लाख रुपये का खर्च उठाएगी बाकी का खर्च एफसीडीओ वहन करेगा।

तीन साल बाद योजना को किया नवीनीकृत किया जाएगा

सीएम के मुताबिक, "इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शोध और नेतृत्व में उत्कृष्टता प्राप्त करने का अवसर देना है। यह योजना शैक्षणिक सत्र 2025-26 से तीन वर्षों तक (2025-26, 2026-27 और 2027-28) संचालित होगी। इसके बाद 2028-29 से योजना को नवीनीकृत किया जाएगा।"

भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के समक्ष हुए एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए कहा था कि लखनऊ आकर इस समझौते पर हस्ताक्षर करना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि ‘चिवनिंग स्कॉलरशिप’ के तहत अगले तीन वर्षों तक हर साल पांच छात्रों को ब्रिटेन में पूर्ण स्कॉलरशिप पर पढ़ाई का मौका मिलेगा। 

(Input PTI)

Latest Education News