उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 17 दिसंबर 2025 ही है। इसके अलावा, जमा किए गए शुल्क के समायोजन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2025 है। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इससे संबंधित विवरण को जानते हैं।
आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, अधिकतम 30 साल तय की गई है। दूसरी तरह से कहें तो आवेदनकर्ताओं का आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी में छूट प्रदान की गई है।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
- होमगार्ड भर्ती के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार उसी जनपद का मूल निवासी हो, जिस जनपद में वैकेंसी निकली है।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41424 पदों को भरा जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
डायरेक्ट लिंक
आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/EWS/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये के रूप में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
Latest Education News