यूपी पीसीएस भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, जानें कब से हो रहे शुरू
यूपी पीसीएस भर्ती की मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नीचे खबर में उम्मीदवार संबंधित विविरण से अवगत हो सकते हैं।

यूपी पीसएस भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 के लिए इंटर्व्यू की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इंटरव्यू शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर साक्षात्कार के शेड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि मुख्य परीक्षा में सफल 2719 उम्मीदवार 16 फरवरी से 20 मार्च तक कुल 23 दिनों में इंटरव्यू में शामिल होंगे। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
साक्षात्कार के शेड्यूल को कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने इंटरव्यू शेड्यूल खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में चाहें तो एक प्रिंट भी ले लें।
साक्षात्कार शेड्यूल के लिए सीधा लिंक
जारी किए गए नोटिस के अनुसार, इंटरव्यू दो शिफ्टों में आयोजित होंगे। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे एवं दूसरे सत्र के लिए दोपहर 12.30 बजे आयोग परिसर प्रयागराज में स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना होगा।
बता दें कि आयोग ने 4 फरवरी को पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 (PCS Main Exam 2024) का रिजल्ट घोषित किया था। इस परीक्षा में कुल 2719 उम्मीदवारों ने सफलता का परचम लहराया है। सफल हुए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए योग्य घोषित किया गया है। बता दें कि पीसीएस मेंस की लिखित परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ स्थित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। मेंस परीक्षा में कुल 13,776 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
ये भी पढ़ें- यूपी पीसीएस भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, जानें कब से हो रहे शुरू