A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें ऑब्जेक्शन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें ऑब्जेक्शन

जो कैंडिडेट्स 23 अगस्त को हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में 24, 25, 30 और 31अगस्त को आयोजित हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी संबंधित जानकारी पढ़ सकते हैं।

यपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जारी- India TV Hindi
Image Source : FILE यपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की को जारी करना शुरू हो गया है। बोर्ड ने 23 अगस्त को आयोजत हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस दिन परीक्षा में भाग लिया था वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

बोर्ड ने आंसर-की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए लिंक को भी एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को जारी की गई आंसर-की से सेटिस्फेक्शन नहीं है वे सभी इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवार 15 सितंबर रात 12 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। 

ऑब्जेक्शन रेज करने का कंप्लीट शेड्यूल 

  • 23 अगस्त को परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 15 सितंबर रात 12 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। 
  • 24 अगस्त को परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 16 सितंबर रात 12 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। 
  • 25 अगस्त को परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 17 सितंबर रात 12 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। 
  • 30 अगस्त को परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 18 सितंबर रात 12 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। 
  • 31 अगस्त को परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 19 सितंबर रात 12 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। 

ऑब्जेक्शन के लिए डायरेक्ट लिंक 

उक्त शेड्यूल को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से एक नोटिस के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर बीते कल जारी किया गया था। इस भर्ती परीक्षा को समूचे उत्तर प्रदेश में पांच दिनों में 10 पालियों में आयोजित किया गया था। इस अभियान के जरिए 60 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को संगठन में भर्ती किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। 

ये भी पढ़ें-  सरकारी कर्मचारियों ने अगर मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दी अपनी चल अचल संपत्ति की जानकारी, तो भुगतने होंगे ये परिणाम
ITBP में कांस्टेबल की एक महीने की सैलरी कितनी होती है? 
 

 

 

Latest Education News