A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC ने IES और CMS 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम टाइम टेबल जारी किया, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC ने IES और CMS 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम टाइम टेबल जारी किया, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

संघ लोक सेवा आयोग ने IES-ISS और सीएमएस 2025 के लिए परीक्षा शेड्यूल को जारी कर दिया है। नीचे खबर में उम्मीदवार डिटेल्ड विवरण पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES)-भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) और संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम टाइम टेबल को घोषित कर दिया है। एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए शेड्यूल को अनुसार, UPSC IES- ISS 2025 परीक्षाएं 20, 21 और 22 जून को विभिन्न विषयों के लिए कई पालियों में आयोजित की जाएंगी। वहीं, UPSC CMS 2025 के लिए 20 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। सीएमएस परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। 

कैस करें शेड्यूल को चेक व डाउनलोड?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को व्हाट्स न्यू सेक्शन पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

IES-ISS एग्जाम शेड्यूल के लिए डायरेक्ट लिंक 
CMS एग्जाम शेड्यूल के लिए डायरेक्ट लिंक

यूपीएससी सीएमएस 2025 शेड्यूल

तिथि दिन समय पेपर एंड कोड विषय
20/06/2025   रविवार 9:30 AM से 11:30 AM  पेपर I (कोड नंबर 1)  सामान्य चिकित्सा एवं बाल चिकित्सा (General Medicine and Paediatrics)
20/06/2025 रविवार 2:00 PM से 4:00 PM  पेपर II (कोड नंबर 2) (ए) सर्जरी (बी) स्त्री रोग और प्रसूति (सी) निवारक और सामाजिक चिकित्सा ((a) Surgery (b) Gynaecology & Obstetrics (c) Preventive & Social Medicine)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

बिहार में निकली 11 हजार से अधिक सरकारी नौकरी; जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

Latest Education News