यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने UPSC IES/ ISS एग्जाम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 3 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
एप्लीकेशन फीस
महिला/SC/ST/बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले लोग (PwBD) कैंडिडेट्स को छोड़कर, जिन्हें फीस देने से छूट मिली है, बाकी सभी को 200 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करके या वीज़ा/मास्टर/RuPay/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/UPI पेमेंट किया जा सकेगा।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से ऑर्गनाइजेशन में 44 वैकेंसी भरी जाएंगी।
आयु सीमा?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। कैंडिडेट की उम्र 1 अगस्त, 2026 को 21 साल होनी चाहिए और 30 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, यानी उसका जन्म 2 अगस्त, 1996 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
CBSE का बड़ा फैसला, कक्षा 12 के लिए फिर शुरू होगी ऑन-स्क्रीन मार्किंग
JEE Mains Result Date: कब आएगा जेईई मेन 2026 सेशन 1 की रिजल्ट? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक
Latest Education News