A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोग्रामर पदों के लिए क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी? निकली है भर्ती

UPSC Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोग्रामर पदों के लिए क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी? निकली है भर्ती

अगर आप यूपीएससी असिस्टेंट प्रोग्रामर पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोग्रामर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2024 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक अप्लाई कर दें। 

अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है या एलिजबिलिटी क्राइटेरिया क्या है? तो चलिए इस सवाल के जवाब को इस खबर के जरिए जानते हैं।

पात्रता मानदंड

  • जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री या मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एप्लीकेशन में विशेषज्ञता के साथ) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए। या (बी) (i) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री।
  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस के लिए आयु सीमा 30 वर्ष, ओबीसी के लिए 33 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 35 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे करें अप्लाई 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर रिक्रूटमेंट लिंक के अंतर्गत उपलब्ध ORA लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोग्रामर एप्लीकेशन लिंक मिलेगा। 
  • इसके बाद लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें। 
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें-  

IAS और IFS में क्या होता है अंतर? जानें 

Latest Education News