उत्तराखंड। उत्तराखंड की शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया, “राज्य के स्कूल 2 नवंबर 2020 के बाद से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों से पूरी फीस ले सकते हैं, इससे पहले की अवधि के लिए सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जा सकती है।”
गौरतलब है कि राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल 2 नवंबर 2020 से खोल दिए गए थे। हालांकि उस दौरान इस बात की घोषणा नहीं हुई थी कि छात्रों से फीस 2 नवबर 2020 से ही ली जाएगी। लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है। ऐसे में स्कूल अब छात्रों से पूरी फीस वसूल सकते हैं।
कोरोना महामारी के दौरान राज्य में स्कूल, कॉलेज बंद हो गए थे। उस दौरान सरकार ने ऐलान किया था कि जो स्कूल ऑनलाइन क्लास छात्रों को मुहैया करा रहे हैं वो सिर्फ छात्रों से ट्यूशन फीस ले सकते हैं। बाकी फीस पर रोक लगा दी गई थी।
Latest Education News